जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी विश्वजीत दयाल ने बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का फेरबदल किया है। इसी क्रम में मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह शेखर सौरभ को मलयपुर का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। उक्त जानकारी बुधवार को 6 बजे दी गई। शेखर सौरभ वर्तमान में जमुई थाना में पदस्थापित थे।