हरलाखी: करुणा पंचायत के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करने को लेकर हरलाखी थाना में दर्ज हुई केस
मधुबनी जिला के हरलाखी थाना के करुणा पंचायत के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की के परिजन ने केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरु कर दी है। जल्द हि लड़की को बरामद कर लिया जाएगा । करवाई जारी है।