हरलाखी: बोरहर चौक पर बस ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, एक की हुई मौत व 2 की हालात गंभीर
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना के बौरहर चौक पर एक बाइक पर सवार तीन लोगों को एक बस ने कुचल दिया। जिससे एक बालक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृत किशोर की पहचान हिसार गांव के मुसहरी टोल निवासी साधु दास के पुत्र शांत कुमार(15) के रूप में हुई है।