बीघापुर शारदा नहर पर बीघापुर व रुझेई गांव को जोड़ने वाली टूटी पुलिया को लेकर स्थानीय लोगों ने शारदा नहर में हुई कटान में पहुंचे नहर विभाग के अधिकारियों व एसडीएम, सी ओ की उपस्थिति में निरीक्षण कराया तथा शीघ्र पुलिया निर्माण कराने की मांग की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रदेशीय महामंत्री भगवती सिंह ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही है।