हंडिया: सड़क हादसे में घायल युवक की मदद को आगे आए सहपाठी मित्र मंडल
सैदाबाद ब्लॉक अंतर्गत ढ़ोरहा गांव निवासी अमित कनौजिया सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता बताई। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने हरसंभव प्रयास कर सर्जरी कराई।इस दौरान सहपाठी मित्र मंडल ने भी विशेष आर्थिक सहयोग कर मानवता की मिसाल पेश की।सचिव अरुण कुमार विश्वास ने सोमवार 11 बजे इसकी जानकारी दी।