गौतम ऋषि ट्रस्ट अध्यक्ष रतनलाल मीणा ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि चोटिला रपट अब हादसों का सबब बन चुकी है। बारिश की सीजन खत्म हुए करीब एक महीना बीत चुका है मगर रपट पर पानी चलने से काई जम गई है जिससे आए दिन हादसे हो रहे है। उन्होंने बताया कि महज एक घंटे में करीब 14 लोग नीचे गिर गए जिससे वह घायल हो गया।