इटावा: इटावा शहर में हजरत अली के जन्मदिन पर निकाला भव्य जुलूस, मुस्लिम भाइयों ने अमन और भाईचारे का संदेश दिया
Etawah, Etawah | Jan 3, 2026 हजरत अली के यौम-ए-पैदाइश जन्मदिन के पावन मौके पर बुधवार सुबह 11 बजे से 3 बजे तक शहर में जुलूस निकाला गया। इस धार्मिक आयोजन में शहर भर के मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। जुलूस का आगाज शहर के एक प्रमुख इलाके से हुआ, जो विभिन्न चौराहों और गलियों से होता हुआ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। सीओ सिटी समेत पुलिस बल तैनात रहा।