सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। एसपी निमिषा पाण्डेय के नेतृत्व में सीसीटीवी, अलार्म, स्ट्रॉन्ग रूम, गार्डों और अग्निशमन यंत्रों की जांच की जा रही है। बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।