सीतापुर: हरगांव इलाके में अचानक मकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के टिल्ला गांव में अचानक मकान का छज्जा गिर जाने से छज्जे के मलबे के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र से सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार किया जा रहा है।