भाटपार रानी: हिमाचल प्रदेश के सोहनपुर बाजार में बादल फटने से हुई दो निवासियों की मौत, विधायक ने पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना
भाटपार रानी क्षेत्र के सोहनपुर बाजार के दो लोग पिता -पुत्र प्रदीप वर्मा और उनके पुत्र चंदन वर्मा हिमाचल प्रदेश में निर्माणाधीन विद्युत संयंत्र में काम करते थे ।जहां बादल फटने से दोनों तेज बहाव में बह गए थे। और उनकी मौत हो गई थी ।वहीं बुधवार की सुबह 10:00 बजे भाटपार रानी विधायक सभाकुंवर उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी ।और आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।