भाटपार रानी: भटनी रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी के शिकार अज्ञात व्यक्ति को RPF ने देवरिया मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए कराया भर्ती
मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे भटनी रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी के शिकार एक व्यक्ति को RPF ने उपचार के लिए समीप की चिकित्सालय ले गई। जहां व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। वही उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां RPF ने उसको भर्ती कराया है। वही उसकी उम्र 50 साल के आसपास बताई जा रही है।