भाटपार रानी: रामपुर बुजुर्ग गांव के पास एक भट्टे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मासूम घायल हुआ
रामपुर बुजुर्ग गांव के पास ईंट भट्ठे के समीप वहीं पर काम करने वाले अजीत के 7 वर्षीय पुत्र सुमित को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी ।जिसमें वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने समीप के चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखी तो देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।जहां उसका उपचार चल रहा है।