जालौर: जालौर में नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा
Jalor, Jalor | Nov 1, 2025 जालौर में नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र ले जाकर 4 दिन तक दरिंदगी करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही जुर्माना भी लगाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक रणजीत सिंह राजपुरोहित ने शनिवार सुबह 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को पॉक्सो कोर्ट के विशिष्ट न्यायाधीश ने फैसला सुनाया है।