तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी तस्कर को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
रघुनाथपुर पुलिस 10 हजार के इनामी तस्कर को सोमवार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने 3 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मझरिया मन से उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस को देख भागने लगा,जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। ऊक्त तस्कर मझरिया का विकास कुमार सहनी है। उस पर स्थानीय थाना में 4 मामला दर्ज था। कांड संख्या 167/24 में फरार चल रहा था।