पतरातू: जयनगर पतरातु में पांच दिवसीय महायज्ञ के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई
रामगढ़ जिले के पतरातु जयनगर पंचायत क्षेत्र में आज श्री राम यज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने क्लश शोभायात्रा में हिस्सा लिया,महायज्ञ स्थल से माथे पर कलश लेकर मुख्य यजमान एवं कलश यात्री गाजे बाजे के साथ निकले और आसपास के गांवों का भ्रमण करते हुए करते हुए कलश में जल उठाई पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे