जयपुर: मानसरोवर के वीटी रोड पर बाइक से जाते समय जिम संचालक पर देर रात फायरिंग, लोकेंद्र सिंह को उल्टे हाथ की बाजू पर लगी गोली
Jaipur, Jaipur | Oct 26, 2025 मानसरोवर थाना इलाके में जिम चलाने वाले लोकेंद्र सिंह पर शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने विटी रोड पर फायरिंग कर फरार हो गए।जिम संचालक लोकेंद्र सिंह भरतपुर निवासी है और नारायण विहार में जिम चलाते हैं।लोकेंद्र सिंह शनिवार की देर रात जिम बंद कर जूस पीने के लिए वीटी रोड की तरफ बाइक से आ रहे थे।उनके साथ जिम पार्टनर भूपेंद्र चौधरी भी थे। रात करीब 10:30 बजे फायरिंग।