रामगढ़: सम्मन बास गांव में खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटा, दो भाई घायल: 7 मिनट तक नीचे दबे रहे, अलवर रेफर
Ramgarh, Alwar | May 18, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना इलाके में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों करीब 5 से 7 मिनट तक ट्रैक्टर के नीचे दबे रहे। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे सम्मनपुर गांव में हुआ।