फागी: दंड की ढाणी में खेत की मेड पर लगी आग से पेड़ पौधे जलकर हुए राख, दमकल कर्मियों ने काफी मस्ताकत के बाद आग पर पाया काबू
Phagi, Jaipur | Apr 6, 2024 फागी क्षेत्र के चकवाडा रोड़ स्थित दंड की ढाणी में आज शनिवार खेत की मेड़ पर अचानक आग लग गई। जहा स्थानीय लोगों के द्वारा टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के चलते आग फैलती गई ऐसे में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तेज हवा के चलते आधा किलोमीटर तक खेतों में आग फैल गई जहां नीम बबूल सहित कई पेड़ पौधे जलकर राख हो गए।