सदर: खुसरो बाग लूकरगंज की तरफ 10 अप्रैल से गुजरने वालों के लिए सूचना, ओवरब्रिज 10 अप्रैल से एक तरफ पूरी तरह बंद रहेगा
Sadar, Allahabad | Apr 8, 2026
खुसरोबाग-लूकरगंज मार्ग स्थित पानी टंकी रेलवे ओवरब्रिज पुनर्निर्माण हेतु होगा पूर्णतः बंद उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जी.टी. रोड (खुसरोबाग-लूकरगंज मार्ग) पर पानी की टंकी के समीप स्थित हावड़ा-दिल्ली रेल के ऊपर बने पुराने क्षतिग्रस्त रेल पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण कार्य होना है । इस परियोजना को मई-2026 से प्रारंभ होकर मई-2028 तक पूर्ण किया जाना है ।