पत्थलगांव: पाकरगांव में तेज आंधी और बारिश का कहर, आधा दर्जन से अधिक घरों के खप्पर उड़ गए
जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में गुरुवार की शाम 4 बजे तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। पाकरगांव में आई तेज आंधी से आधा दर्जन से अधिक घरों के खप्पर उड़ गए, जिससे कई परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने की नौबत आ गई है। जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के कारण कई कच्चे और खप्परपोश मकानों को नुकसान पहुंचा है। अचानक आए मौसम के इस बद