डग: डग पुलिस ने 28 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | Jan 26, 2024 डग पुलिस ने विगत 28 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि जिला मुख्यालय द्वारा 100 दिवसीय कार्य अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस ने 28 साल से फरार स्थाई वारंटी दानिश सिंह को गिरफ्तार किया है। दानिश सिंह मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह 1994 से फरार चल रहा था।