डग: डग पुलिस ने 4 साल से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | Jan 25, 2024 डग पुलिस ने 4 साल से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय द्वारा 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस टीम ने फरार स्थाई वारंटी शंकर सिंह पुत्र इंदर सिंह जाति सौंधिया राजपूत उम्र 50 वर्ष को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।