गौरीगंज: महिला थाना के प्रयास से 01 विवाहित जोड़ा पुनः साथ रहने के लिए हुआ राजी
अमेठी पुलिस कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही खाकी रिश्तों को भी मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। मिशन शक्ति अभियान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह मय टीम के साथ पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों के संबंध में उनकी शिकायतों को सुनकर, समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को साथ रहने के लिए समझाया गया।