बनमनखी: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं
बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनमनखी रेलवे जंक्शन से बनमनखी बिहारीगंज रेलखंड के हनुमाननगर स्थित शुक्रवार दोपहर करीब 2:35 बजे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बाजार से घर लौटने के दौरान बिहारीगंज रेलखंड पर ट्रैक पार करते समय बनमनखी बिहारीगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर पटरी के