धरियावद: वन विभाग रेंज धरियावत की पहल, भामाशाहों के सहयोग से वन्यजीवों के लिए वाटर हॉल में पानी भरा गया
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पृथ्वी दिवस पर रेंज धरियावद द्वारा वन्य जीवों के लिए वाटर हॉल वांकली पुलिया में टैंकर द्वारा पानी भरवाकर मनाया गया। उक्त वॉटर हॉल में वन्यजीव प्रेमी कुबेर सिंह देवड़ा, पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा,नरेंद्र सिंह एवं लालजी भाई द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार गर्मी में वन्य जीवों के लिए उक्त वाटर हॉल में पानी भरवाया जा रहा है।