नानपारा: बाबागंज में ईदगाहों और मस्जिदों पर नमाजियों की भीड़, धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का पर्व
बाबागंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में आज ईद उल अजहा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईदगाहों नमाज अदा की गई।बाबागंज, नवाबगंज, रुपईडीहा, चरदा, बरवलिया, बख्तावर गांव और सहजना जैसे इलाकों में सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में भारी भीड़ देखी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और कुर्बानी की रस्म हुई