चंदेरी: चन्देरी पुलिस ने विक्रमपुर गांव से कच्ची शराब बेचने पर 35 वर्षीय व्यक्ति पर किया मामला दर्ज
विक्रमपुर से पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है,चन्देरी पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि विक्रमपुर में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से सदनपुर खमिलाशा हाल निवासी विक्रमपुर मुकेश उम्र 35 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है।