बालाघाट: जागपुर घाट हादसा: नदी किनारे मिली बाइक, फिर पानी में मिला युवक का शव
कोतवाली थाना क्षेत्र के वैनगंगा नदी स्थित जागपुर घाट में रविवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर होमगार्ड क्यूआरटी और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरू किया। नदी किनारे युवक की मोटरसाइकिल, कपड़े और चप्पल मिलने के बाद टीम ने तलाश तेज की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने नदी से शव बरामद कर बाहर निकाला। मृत