बरेली: सैटेलाइट चौकी के पास किन्नरों ने एक युवक की जमकर की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
बारादरी क्षेत्र के सैटेलाइट चौकी के पास किन्नरों का आतंक देखने को मिला है। जहां मामूली कहासुनी के बाद युवक की जमकर पिटाई कर दी गई ।पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में छानबीन के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।