बरेली: किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, युवक घायल हुआ
किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।