मंदसौर: मंदसौर नगर पालिका में लाखों की लिफ्ट बंद, फाइलें पहुंचाने के लिए लेना पड़ा जुगाड़ का सहारा
मंदसौर नगर पालिका में वर्ष 2020 में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए लगाई गई लिफ्ट आज तक शुरू नहीं हो सकी है,बारिश में फाइलें खराब होने से बचाने के लिए कर्मचारियों ने विद्युत विभाग की इलेक्ट्रिक गाड़ी के सहारे जुगाड़ बनाकर फाइलों को तीसरी मंजिल तक पहुंचाया। मामले ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं,