रहटगांव: ग्राम पंचायत बड़वानी में लंगड़ी प्रतियोगिता के साथ पर्यावरण अभियान का समापन
आज 4 अप्रैल शाम 5 बजे ग्राम पंचायत बड़वानी में सिनर्जी संस्थान द्वारा संचालित पर्यावरण जागरूकता अभियान का समापन अनोखे अंदाज में “लंगड़ी प्रतियोगिता” के साथ किया गया। कार्यक्रम में करीब 5,000 लोगों की मौजूदगी रही। इस प्रतियोगिता में 8 मंडलों के प्रतिभागियों ने गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता, पौधारोपण और जल संरक्षण का संदेश दिया।