भिवानी: HSNCB की टीम ने 3800 नशीली गोलियों सहित नशा तस्कर व एक मोटरसाईकिल को किया काबु
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह, आई.पी.एस एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमति पंखुड़ी कुमार के दिशा निर्देशों पर समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान "नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत" के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा एनसीबी यूनिट भिवानी ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए एक नशा तस्कर को पकड़ा