बालाघाट: ट्रांसफॉर्मर जला, खेत सूखे: कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान, बोले- अब नहीं सुधरा तो करेंगे आत्महत्या
जिले के कनकी के दर्जनभर किसान मंगलवार दोपहर जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को तत्काल सुधारने की मांग को लेकर गुहार लगाई। किसानों का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने से उनकी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट में आ गए हैं। किसानों ने बताया कि करीब 30 एकड़ में लगी धान की रबी फसल पूरी तरह बिजली प