मंझनपुर: भरवारी के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल शरीर में आई गंभीर चोट
कौशांबी जिले के भरवारी के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि वह बहन से मिलने मंझनपुर गया हुआ था वहां से प्रयागराज जा रहा था। जैसे ही भरवारी के पास पहुंचा है। वैसे ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया है। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर मे गंभीर चोट के निशान हैं।