गाण्डेय: गांडेय के उदयपुर पंचायत भवन में बायो रिसोर्स सेंटर के तहत 30 किसानों के लिए जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Gandey, Giridih | Jun 14, 2026
गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत भवन में रविवार सुबह 10 बजे अभिव्यक्ति फाउंडेशन एवं GICRE मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में बायो रिसोर्स सेंटर के तहत 30 किसानों के लिए जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक एवं रसायन मुक्त खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था।