गोरखपुर: लूट करने वाले गिरोह का एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर जिला जेल में मेडिकल जांच में निकला HIV पॉजिटिव
एम्स पुलिस ने बीते दिनों खुद को पुलिस बढ़कर प्रेमी युगल से लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके गोरखपुर जिला जेल भेजा था। जिला जेल पहुंचने पर एक आरोपी की मेडिकल जांच की गई आप एचआईवी पॉजिटिव यानी एड्स पीड़ित निकला। गोरखपुर जेल के अधीक्षक डीके पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की बंदी की विशेष निगरानी की जा रही है।