बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा ढाला के समीप एनएच-31 पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो मासूम भाई-बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए