पूरनपुर: कोतवाली रोड पर जमकर चले लाठी-डंडे, अखाड़े का मैदान बना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरनपुर कोतवाली रोड पर कोतवाली से कुछ ही दूरी पर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चले और बीच रोड पर मारपीट चलती रही। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव करने का भी प्रयास किया। उसके बाद भी उक्त लोग नहीं माने लाठी डंडे बेल्ट से दौड़ा-दौड़ा कर रोड पर मारपीट काफी देर तक चलती रही। उक्त लोगों ने रोड को ही अखाड़े का मैदान बना दिया।