पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में दुकान पर जा रही महिला के साथ हुई छेड़छाड़, विरोध करने पर मासूम बच्चा सहित दंपति की पिटाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी रमेश ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने इस बात का विरोध कर मामले की शिकायत अपने पति से की। पीड़िता का पति आरोपी के घर गया और विरोध किया इस बात से नाराज होकर पिटाई कर दी।