बुधवार को रात 8 बजे शहर की समस्त कंपोजिट शराब दुकानों के आसपास अवैध रूप से गुमठी/ ठेलों के आसपास मद्यपान कर रहे लोगों को खदेड़ा गया, साथ ही अवैध मद्यपान करवा रहे आरोपियों के विरुद्ध 04 प्रकरण कायम कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36 के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही इमलीखेड़ा, चन्दनगांव, मोहननगर, और बुधवारी कंपोजिट मदिरा दुकानों के पास की गई