पन्ना: जिला चिकित्सालय के सामने युवक की जेब में फटा मोबाइल, जांघ बुरी तरह झुलसी
Panna, Panna | Jun 7, 2026 पन्ना। जिला चिकित्सालय पन्ना स्थित डॉक्टर कॉलोनी गेट के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूटी से जा रहे एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म होकर फट गया। घटना में युवक की जांघ गंभीर रूप से झुलस गई।