भेड़ाघाट संस्कारधानी के प्रसिद्ध पर्यटन और आध्यात्मिक केंद्र भेड़ाघाट में आज सोमवार को सुबह 8 बजे फागुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा का भव्य आयोजन किया गया। इस परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिसमें तेंदूखेड़ा से आई भजन मंडली ने नेतृत्व कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। परि