महाराजगंज: बारीगांव चौराहे पर टेंपो और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार शाम लगभग 4:50 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारीगांव चौराहे के पास स्थित बंद चिमनी के समीप टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गहरी चोटें आईं। घायल की पहचान ध्रुप चंद यादव (पुत्र राधेश्