महाराजगंज: खुटहा-पकड़ी मार्ग पर चलती अर्टिगा कार पर गिरा सूखा पेड़, कार हुई क्षतिग्रस्त
खुटहा-पकड़ी मार्ग पर हसखोरी महुअवा निवासी जवाहिर वर्मा की अर्टिगा कार पर अचानक सूखा शीशम का पेड़ गिर गया। हादसा टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज के पास भीखमटोला नहर पुल पार करते समय हुआ। पेड़ सड़क किनारे एक बाग से गिरा, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से चालक जवाहिर वर्मा को कोई चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बाहर निकल आए।