अमरोहा: अमरोहा में दबंगों ने युवक को घेरकर बेल्ट से पीटा, बचाने पहुंचे उसके 2 साथियों को भी पीटा व 4 पर दर्ज किया गया मुकदमा
Amroha, Amroha | Apr 7, 2024 नगर में पेट्रोल पंप पर जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर दबंगों ने हमला बोल दिया। युवक के साथ दबंगों ने बेल्टों और डंडों से मारपीट की। बचाव में आए दो साथियों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।