अमरोहा: जोया से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Apr 7, 2024 डिडौली कोतवाली इलाके के गांव हटव्वा का रहने वाला एक युवक जोया से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। नाबालिग के परिजन ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक, उसके पिता और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।