खगौल: दानापुर में पूर्व वार्ड पार्षद के घर फायरिंग, पथराव व तोड़फोड़; CCTV के आधार पर जांच तेज
दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना बुढ़िया कुआं इलाके में पूर्व वार्ड पार्षद रेणु देवी के घर पर फायरिंग,पथराव और तोड़फोड़ की घटना से दहशत फैल गई। रेणु देवी ने पांच नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों पर घर पर हमला, गाली-गलौज और फायरिंग का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी रंगदारी मांग चुके हैं तथा गवाही से रोकने और परिवार को धमक