धनवार: सड़क हादसे में होटल संचालक की मौत, परिवार में पसरा मातम
खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर चितरडीह गांव के समीप मंगलवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चादगर गांव निवासी संजय राम (42), पिता स्व. बासदेव राम के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय राम डोरंडा स्थित पेट्रोल पंप