तिर्वा: ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
Tirwa, Kannauj | Apr 27, 2026 ठठिया नोएडा से बिहार जा रहे एक युवक की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चलते समय झपकी आने के कारण युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जनपद के थाना थावे क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय प्रभात श्रीवास्तव, पुत्र प्रदीप श्रीवास्तव, नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।